परमवीर चक्र से सम्मानित 21 सैनिकों के नाम पर 21 द्वीपों के नाम रखेंगे पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livewire
पराक्रम दिवस पर, पीएम मोदी आज 21 परमवीर चक्र प्राप्तकर्ताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों के नामकरण के लिए एक समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे। पीएमओ की तरफ से यह जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे।
