24 जून को ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन और जिनपिंग के साथ मंच साझा करेंगे पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ वर्चुअल मंच पर दिखेंगे। बता दें कि, 24 जून को ब्रिक्स सम्मेलन प्रस्तावित है। यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच ये पहला मौका होगा, जब रूस-चीन और भारत एक साथ किसी मंच पर दिखेंगे। ब्रिक्स 2022 का विषय "वैश्विक विकास के लिए एक नए युग में उच्च गुणवत्ता वाले ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना" है।
