x

आज हैदराबाद दौरे पर पीएम मोदी, करेंगे 216 फीट ऊंचे 'स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी' का अनावरण

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: times now news

पीएम मोदी आज हैदराबाद के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में हैदराबाद में 216 फीट ऊंचे 'स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी' का अनावरण भी करेंगे। देश को प्रतिमा समर्पित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान के 50वें स्थापना समारोह की शुरुआत होगी। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार और डीजीपी एम महेंद्र रेड्डी ने कल तैयारियों का जायजा लिया।