24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर जाएंगे पीएम मोदी, दो संदिग्ध पकड़े गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के विजयपुर के पल्ली गांव में पीएम मोदी 24 अप्रैल को जाएंगे। पीएम के इस प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर से पांच संदिग्ध पकड़े। इनमें से दो लोगों को जांच के लिए जम्मू भेजा गया। इस दौरान पुलिस ने सीमा से सटे गांवों में दबिश देकर एक बैग और कुछ दस्तावेजों के साथ संदिग्धों को हिरासत में लिया।
