पीएम मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा का करेंगे दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मणिपुर में 1,850 करोड़ रुपये की लागत वाली 13 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 2,950 करोड़ से शुरू होने वाली 9 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। त्रिपुरा में पीएम मोदी महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट की नई एकीकृत टर्मिनल इमारत का उद्घाटन करेंगे और इसके अलावा दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएमओ के हवाले से ये जानकारी मिली।
