पाकिस्तान के बदले सुर, PM मोदी को जीत की बधाई देने के लिए इमरान खान ने किया फोन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर सत्ता में आने पर PM मोदी को पाकिस्तान के PM इमरान खान ने रविवार को फोन करके बधाई दी है. पाक PM ने उम्मीद जताई कि लोगों की भलाई के लिए दोनों ही देश मिलकर काम करेंगे. जवाब में PM मोदी ने कहा कि क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए हिंसामुक्त और आतंकमुक्त माहौल बेहद जरूरी है.
