x

मोदी ने परिवारवाद पर कसा तंज, बोले- लोकतांत्रिक चरित्र खो चुकी पार्टियां नहीं कर सकती लोकतंत्र की रक्षा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: youtube

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो चुके हैं, वह लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकते हैं। संसद के केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पारिवारिक पार्टियों को संविधान के प्रति समर्पित राजनीतिक दलों के लिए चिंता का विषय बताया।