दो साल में पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
24 सितंबर को पीएम मोदी क्वाड देशों के शिखर सम्मेलन और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग करेंगे। वो चीन की बढ़ती मुखरता और अफगानिस्तान में बढ़ते आतंकवाद की तरफ दुनिया का ध्यान खींचेंगे। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के क्वाड समूह का शिखर सम्मेलन 24 सितंबर को होगा। जो बाइडन की मेजबानी वाले इस सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पीएम योशीहिदे सुगा वाशिंगटन पहुंचेंगे।
