गुजरात के लखपत गुरुद्वारे में गुरुपर्व को पीएम मोदी करेंगे संबोधित: पीएमओ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को गुजरात के कच्छ में स्थित लखपत गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी के 552 वें प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित समारोहों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी साझा की। बता दें प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर करीब वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरु पूरब समारोह को संबोधित करेंगे।
