पीएम मोदी आज सहारनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को सहारनपुर के रिमाउंड डिपो के भर्ती ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मीडिया को बताया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर उक्त भर्ती ग्राउड की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाल ली है। चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल, पीएसी जवान, पुलिस तैनात रहने वाली है।
