आज शिमला दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर पीएम मोदी शिमला में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' में ऐतिहासिक रिज मैदान से लोगों को संबोधित करेंगे। केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से भी पीएम मोदी आधा घंटा वर्चुअल संवाद करेंगे। वह किसान सम्मान निधि की 21,000 करोड़ रुपये की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे।कार्यक्रम के लिए रिज मैदान सज-धजकर तैयार है।
