आज शाम 7 बजे पीएम मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज शाम सात बजे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, "एक नया प्रारूप, विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर कई दिलचस्प प्रश्न और हमारे बहादुर योद्धाओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ एक यादगार चर्चा। 7 अप्रैल को शाम 7 बजे देखिए 'परीक्षा पे चर्चा'।" इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 81 विदेशी छात्रों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया।
