मोदी तमिलनाडु को देंगे बड़ी सौगात, 12 जनवरी को 11 नए मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Fpj
प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चेन्नई में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बुधवार को उद्घाटन करेंगे। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा है कि नए मेडिकल कॉलेज लगभग 4,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनाए जा रहे हैं, जिनमें से लगभग 2,145 करोड़ रुपए केंद्र सरकार और बाकी तमिलनाडु सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं।
