सिविल सेवा दिवस पर विज्ञान भवन जाएंगे पीएम मोदी, आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस पर विज्ञान भवन में आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत भी करेंगे। बता दें, यह कार्यक्रम पहली बार 2006 में मेहनती सिविल सेवकों की सराहना के प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया था। पीएम मोदी सिविल सेवकों को उत्साह के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।
