पीएम मोदी आज वाराणसी में जनता को सौंपेंगे 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
आज वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी कुल 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे। कल उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन विकास कार्यों को समर्पित रहेगा। वाराणसी में दोपहर करीब एक बजे कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा।
