पीएम मोदी करेंगे 25वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुडुचेरी को मिलेगी 145 करोड़ की सौगात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 12 जनवरी को 25वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। कोरोना की वजह से इस फेस्टिवल का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करने के साथ ही प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी में करीब 122 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित एमएसएमई मंत्रालय के प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
