पीएम मोदी आज डिजिटल इंडिया वीक 2022 का करेंगे उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Print
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन करने वाले हैं। यह कार्यक्रम 9 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन 4 जुलाई को महात्मा मंदिर कॉन्वेशन और एक्जीबिशन सेंटर में शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
