पीएम मोदी आज करेंगे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण, 700 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian express
पीएम मोदी आज काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। धाम 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुआ है। वहीं, काशी विश्वनाथ धाम आम लोगों के लिए सुबह सात बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। दो दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे पीएम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर पतित पावनी गंगा का दर्शन व स्मरण करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे।
