पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की मौजूदगी में मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम छह साल बाद हो रहा है। सम्मेलन न्यायपालिका के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा करने का एक मंच है। न्यायिक रिक्तियों को भरने, लंबित मामलों, कानूनी सहायता सेवाएं और भविष्य के प्रारूप व ई-अदालत चरण-तीन जैसे विषय भी एजेंडे के शीर्ष पर रखे गए हैं।
