पीएम मोदी आज वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। बता दें यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में दे दी है। पीएमओ के मुताबिक, मिशन 2026 के तहत सरदारधाम यह आयोजन कर रहा है और इसके पीछे उसका उद्देश्य पाटीदार समाज का आर्थिक विकास है।
