पीएम मोदी आज करेंगे वित्त मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का शुभारंभ, 'जन समर्थ पोर्टल' भी करेंगे लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का विज्ञान भवन में उद्घाटन करेंगे। 6 जून से 11 जून तक आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह मनाया जाएगा। यह समारोह भारत के 75 शहरों में लाइव मनाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी क्रेडिट से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लिए 'जन समर्थ पोर्टल' की भी शुरुआत करेंगे।
