x

आज पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: zee biz

पीएम मोदी आज 16वें पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन में वर्चुअली भाग लेंगे। कार्यक्रम में आतंकवाद के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भारत-प्रशांत में प्रमुख नेताओं के नेतृत्व वाला मंच है। नेताओं से अपेक्षा है कि वे पर्यटनऔर ग्रीन रिकवरी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक सुधार पर घोषणाओं को स्वीकार करें, जिन्हें भारत द्वारा सह-प्रायोजित किया जा रहा है।