आज आंध्र प्रदेश जाएंगे पीएम मोदी, सुरक्षा में 3,000 पुलिसकर्मी तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
आज पीएम मोदी आंध्र प्रदेश जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए भीमावरम और गन्नावरम में 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भीमावरम में शनिवार से हो रही भारी बारिश के चलते इंतजामों में बाधा पहुंची। पीएम सोमवार को सुबह 10 बजे के आस-पास हैदराबाद से विशेष विमान के जरिए गन्नावरम स्थित विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी करेंगे।
