पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में कर रहे पूजा-अर्चना, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी पूजा कर रहे हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इससे पहले ललिता घाट पहुंचे पीएम मोदी भगवा कपड़ों में दिखाई दिए। वो गंगा में उतरे और वहां पर पूरे विधि-विधान के साथ गंगा जल लिया। उन्होंने गंगा में कई डुबकी भी लगाईं। पीएम मोदी ने घाट का मुआयना किया और फिर बोट से खिड़किया घाट पहुंचे। उन्हें देखने के लिए गंगा के दोनों किनारों पर लोग मौजूद रहे।
