विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला, बोले- घोर परिवारवादी चाहते हैं गरीब हमेशा उनके चरणों में रहे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज बाराबंकी में विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में दशकों तक जिन घोर परिवारवादियों की सरकार रही, उन्होंने प्रदेश के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया। ये घोर परिवारवादी चाहते हैं गरीब हमेशा उनके चरणों में रहे और उनके चक्कर लगाता रहे। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने बेटियों की जरूरतों और परेशानियों पर बिल्कुल ही आंखें बंद कर ली थीं।
