राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में पीएम मोदी का नए अधिकारियों के नाम संदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के 96वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में हिस्सा लिया और इस दौरान 2021 बैच के अधिकारियों को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बदले वैश्विक परिवेश में हमे अपनी भूमिका को बढ़ाना होगा। आने वाले सालों में आप लोग जिले को संभालेंगे, या कई सरकारी विभाग संभालेंगे।
