पीएम मोदी की मां को सांस लेने में तकलीफ, जल्द स्वस्थ होने के लिए देशभर में हो रहे अनुष्ठान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: money control
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने बताया कि उनकी मां हीराबा को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं, पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए काशी में महामृत्युंजय जाप किया गया। कई जगहों पर हवन हुआ। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की मां पूरे देश की भी मां हैं।
