पीएम मोदी की मां हीराबा मोदी का आज सुबह निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पीएम मोदी की मां हीराबा मोदी का आज सुबह निधन हो गया। जून में ही उनका 100वां जन्मदिन मनाया गया था। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी।
