आज 100 वर्ष की हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा, उनके नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पीएम मोदी की मां हीराबा आज 100 वर्ष की हुईं। इस मौके पर पीएम मोदी ने गांधीनगर स्थित आवास पर अपनी मां से आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने मां के चरण धोए, फिर उन्हें मिठाई खिलाई। अब मां काली के दर्शन के लिए पीएम मोदी पावागढ़ मंदिर रवाना हुए। पीएम आज हीराबा के नाम पर गांधीनगर में एक सड़क का नामकरण करेंगे। सड़क को पूज्य हीराबा मार्ग नाम दिया जाएगा।
