अफगानिस्तान नहीं, पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरेगा पीएम मोदी का विमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsroom post
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में शामिल होने के लिए पीएम मोदी अमेरिका रवाना हुए। उनका विमान अफगानिस्तान की जगह पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरेगा। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबानी राज होने के कारण सुरक्षा कारणों के चलते उनका विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरेगा। पाकिस्तान सरकार की ओर से अनुमति दे दी गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होते हुए अमेरिका पहुंचेंगे।
