लोकसभा चुनाव से पहले 10 लाख सरकारी नौकरी देने का सरकार का वादा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यानि कि अगले डेढ़ सालों में केंद्र सरकार अपने अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में 10 लाख लोगों के लिए भर्ती आयोजित करने वाली है। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद से सभी विभागों और मंत्रालयों में ह्यूमन रिसोर्स के स्टेटस की समीक्षा की है, जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।
