खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड की वर्चुअल रैली रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है। गौरतलब है किउत्तराखंड के चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैलियों का आगाज आज से होने वाला था। प्रधानमंत्री भाजपा के जन चौपाल कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे और पार्टी के समर्थन में वोट देने की अपील करने वाले थे।
