पीएम मोदी के छोटे भाई परिवार समेत कार दुर्घटना में घायल, सभी अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को मैसूरु में एक कार दुर्घटना में घायल हुए। वे अपने परिवार के साथ बांदीपुर जा रहे थे। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। उनकी कार डिवाइडर से टकराई। उनके साथ पत्नी, बेटा, बहू और पोता भी थे। पोते के पैर में फ्रैक्चर है। बाकियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को मैसूरु के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
