आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की हुई शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कार्यक्रम में मौजूद रहे। पीएम ने इस दौरान कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते हुए भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बीते 7 वर्षों से देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का जो अभियान जारी है, वो एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।
