प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की आरबीआई की दो योजनाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय रिजर्व बैंक की दो प्रमुख योजनाओं को लॉन्च किया। ये योजनाएं हैं, आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष योजना और रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना। इस दौरान संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में छोटे निवेशकों को सुरक्षित निवेश पर अच्छे रिटर्न का भरोसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत अर्थव्यवस्था में सबकी भागीदारी की भावना का सम्मान करना और उसे बढ़ाना है।
