वाराणसी में रमन निवास पहुंचे पीएम मोदी, प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा ले रहे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के महमूरगंज में रमन निवास पहुंचे हैं। यहां वह प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रबुद्धजनों की बैठक में पीएम मोदी ने विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई और मौजूद लोगों से मेगा परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पीएम ने कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर को पहले ही बन जाना चाहिए था, जो अब बना है।
