प्रचंड जीत के बाद PM Modi ने Twitter हैंडल से 'चौकीदार' शब्द हटाया, फोलॉवर्स को दी सलाह
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद PM मोदी और BJP अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीटर हैंडल से 'चौकीदार' शब्द हटा दिया है. इसके साथ ही PM मोदी ने सभी से ऐसा करने का आग्रह किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब 'चौकीदार' भावना को अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है. इस इच्छाशक्ति को बनाए रखिए और देश के विकास के लिए हर पल कार्य करते रहिए. यह शब्द हमेशा मेरा अभिन्न अंग बना रहेगा.
