पीएम का ममता पर तंज, बोले- जय श्रीराम से चिढ़ती हैं तो वाराणसी में हर-हर महादेव कैसे सुनेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv news
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनावी रैली में पीएम मोदी बोले, 'ममता बनर्जी जय श्रीराम के नारे को सुनकर ही बौखला जाती हैं। अगर वह वाराणसी में चुनाव लड़ने गईं तो वहां हर ओर तिलक और चोटी वाले ही मिलेंगे। ऐसे में उनका क्या हाल होगा।' पीएम बोले- 'यहां तो सिर्फ जय श्रीराम का नारा परेशान करता है वहां तो हर हर महादेव भी सुनना पड़ेगा, तब दीदी क्या करेंगी।'
