x

राहुल गांधी के गढ़ से PM मोदी ने किया ऐलान, पहला राफेल हमारी ही सरकार में उड़ेगा

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

रविवार को अमेठी में पीएम मोदी राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि जो लोग मौजूदा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, वो लगातार झूठ बोल रहे हैं. राफेल पर पिछली सरकार सोती रही. जब हमारी सरकार आई और 1.5 साल के भीतर-भीतर राफेल सौदे पर मुहर लगाई और कुछ ही महीने में दुश्मन के होश उड़ाने के लिए पहला राफेल विमान भारत के आसमान में होगा, नहीं तो पहली सरकार ने सेना को आधुनिक तोपों, राइफल्स और बुलटप्रूफ जैकेट तक के लिए तरसा दिया था.