आज आसियान-भारत सम्मेलन को संबोधित करेंगे मोदी, इटली-ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे भारतीय पीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
प्रधानमंत्री मोदी आज आसियान-भारत सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री इटली और ब्रिटेन के दौरे पर निकलेंगे। आपको बता दें कि मोदी ब्रुनेई के सुल्तान के निमंत्रण पर आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में खासतौर पर हिंद प्रशांत एवं दक्षिण चीन सागर की सुरक्षा हालात पर चर्चा होगी। कोरोना उपरान्त आर्थिक सुधारों के चलते व्यापार और निवेश में हुई प्रगति पर भी चर्चा होगी।
