आज ऋषिकेश पहुंचेंगे पीएम मोदी, देंगे कई सौगातें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। जहां आज वो ऋषिकेश में कई सौगातें देंगे। वे ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वे देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। पीएम मोदी राज्य की सड़कों, टनल व सीमांत क्षेत्र विकास, महिला कल्याण के लिए कोई घोषणा भी कर सकते हैं।
