कार्यक्रम में असहज हुए पीएम! अशोक गहलोत बोले- देश में है हिंसा और तनाव का माहौल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। हालांकि इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी तब असहज दिखे जब राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने उनका नाम लेते हुए कहा कि देश में हिंसा और तनाव का माहौल व्याप्त है। गहलोत ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हम समाज और देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
