इस महीने भारत आ सकते है जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा अप्रैल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। दोनों देश चीन की आक्रामक विस्तारवादी नीतियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं क्योंकि चीन की विस्तारवादी नीति क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते उपजे हालातों की वजह से सुगा के दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई।
