पीएमओ ने कहा, 'पीएम केयर्स फंड के लिए पीएम मोदी का नाम, फोटो, तिरंगे व अन्य राष्ट्रीय चिंहों का इस्तेमाल उचित'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर हुई एक याचिका के जवाब में पीएमओ ने बताया कि पीएम केयर्स फंड के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम, उनके फोटो, तिरंगे व अन्य राष्ट्रीय चिंहों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पूर्णत: उचित है। सार्वजनिक स्वास्थ्य की आपात स्थिति या प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों को सहायता प्रदान करने के मकसद से पीएम केयर्स फंड की स्थापना 27 मार्च 2020 को हुई थी।
