महाराजगंज में आज पीएम की रैली, गोरखपुर में होगा शाह और योगी का रोड शो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पीएम मोदी महाराजगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के पीछे मैदान में रैली करेंगे। आज अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का रोड शो भी होगा। इसकी तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हैं। रोड शो को सफल बनाने की जिम्मेदारी जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को मिली है। वह गोरखपुर आ गए हैं। इससे पहले जलशक्ति मंत्री ने बरेली, झांसी, अयोध्या व प्रयागराज में सफल रोड शो कराया है।
