महबूबा मुफ्ती को घर में नजरबंद करने का आरोप, भाई तसद्दुक को मिला ईडी का समन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india today
हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ व मुदासिर के परिजनों द्वारा लाल चौक पर आयोजित कैंडल मार्च में महबूबा मुफ्ती को शामिल नहीं होने दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद किया है। पुलिस के मुताबिक, महबूबा को नजरबंद नहीं किया गया है। दूसरी तरफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महबूबा के भाई मुफ्ती तसद्दुक सईद को समन जारी कर आज नई दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा।
