किसानों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले चाक-चौबंद हुई संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर किसानों द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी की। अब से मानसून सत्र के दौरान संसद की 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। नई दिल्ली इलाके में कोई भी ट्रैक्टर किसी भी सूरत में प्रवेश न करने पाए, ऐसे आदेश पुलिस को दिए गए हैं। कल भी दिल्ली पुलिस के अधिकारी दिनभर संसद के आसपास गश्त करते रहे।
