कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही पुलिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान विवादास्पद भाषण को लेकर कोलकाता पुलिस अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ मानिकलता पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। बीजेपी में शामिल होने के बाद चुनावी मंच से उन्होंने कहा था, "मैं एक नंबर का कोबरा हूं। डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे। मैं गरीबों की लड़ाई लड़ना चाहता हूं। मैं राजनीति नहीं, मनुष्य नीति करता हूं।"
