स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, 5 युवती व 3 पुरुष गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
लखनऊ के विकासनगर इलाके में आईक्यू टॉवर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसीपी महानगर व विकासनगर इंस्पेक्टर की टीम ने आठ लोगों को दबोचा। इसमें पांच युवतियां और संचालक सहित तीन पुरुष शामिल हैं। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ हो रही है।
