यूक्रेन युद्ध के चलते गुस्साए पोलैंड के लोगों ने रूसी राजदूत के चेहरे पर फेंका पेंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पोलैंड में रूस के राजदूत सर्गेई एंड्रीव के चेहरे पर लाल पेंट फेंका गया। हालांकि, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को कोई जवाब नहीं दिया। यूक्रेन युद्ध की वजह से पोलैंड के लोग रूसी सरकार से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में जब सर्गेई एंड्रीव वारसॉ में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने रूसी राजदूत के चेहरे पर लाल पेंट फेंक दिया।
